लक्षमी किसके पास आती हैं।


लक्ष्मी उसी को मिलती हैं। जिसको अंधेरे में दिखता हैं। अर्थात जिसको वो दिखता हैं जो किसी को नही दिखता। जब ऐसे कार्यो और विचारो पर काम करोगे तो समझो आप लक्ष्मी के असली हकदार होता हैं।

जो व्यक्ति संस्था या संगठन अंधेरे से परे देख सकते हैं समझो वह सदैव आगे व उज्वल भविष्य का निर्माता बन जाता हैं।
मैं नीचे जो नाम लिख रहा हूँ उनसे करोड़ो लोगो को रोजगार और व्यवस्था मिलती हैं। जिसको जिन्होंने बनाया उनके कार्यो का आज संसार उपयोग कर रहा हैं। उन विचारों और अविष्कारों से संसार को सदैव उत्तम व्यवस्था मिल रही हैं।
एडिसन,ग्राहम बेल,राइट ब्रोथर्स से लेकर अन्य सभी विशेष और विद्वानों व महान विचारकों के द्वारा मुश्किल घड़ियों और समय के मुश्किल रास्तो व पेट मे भूख के समय निर्णय लेकर असम्भव कार्यो व योजनाओं को अंजाम दिया। समझो इससे बड़ा क्या हो सकता हैं।
जीवन का कार्य आसान मत चुनो। चुनो तो सदैव मुश्किल और असम्भव चुनो। अंधेरों में चलना सीखो। मुश्किल हालातो से गुजरो समझो आप सदैव दुनिया मे आगे रहेंगे और आपके इस दुनिया से चले जाने के बाद भी आप अमर रहेंगे।
जितने भी लोगो ने समय से आगे बढ़ कर सोच लिया था आज उन्ही को हम महान कहते हैं।
दुनिया मे रुतबा भी उन्ही से है।
अब शायद आप समझ गए होंगे कि लक्ष्मी किसके पास रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *